पूर्व आईएएस की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

0
350

नौकरानी को पीटकर अपंग करने का है मामला

रांची। नौकरानी को पीटकर अपंग किये जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पूर्व आईएएस की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पीड़िता नौकरानी को बचाने के चलते भाजपा नेत्री द्वारा खुद के पुत्र को भी पागलखाने भेज दिया गया था।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने पीड़िता सुनीता को भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया था। जिस पर झारखंण्ड के राज्यपाल रमेश बैंस ने संज्ञान लेते हुए मामले में पुलिस पुलिस महानिदेशक से दोषी के खिलाफ कार्यवाही की बात पूछी गयी थी। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे महिला से थाने में पूछताछ की जा ही है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सीमा पात्रा के अलावा उसकी बेटी की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीमा पात्रा से पूछताछ के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने बीते रोज को पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराये थे। जिसके बाद पीड़िता को फिर से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची थी। जहंा पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन उसे नहीं पता था कि वह इसके बाद इस घर से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी। पुलिस को पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने उसे कई बार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को ही पागल घोषित कर पागलखाने भिजवा दिया था।
बता दें कि पात्रा पर आरोप है कि उन्होने 29 साल की सुनीता से दरिंदगी की है। रांची के अशोक नगर स्थित घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल से घर में कैद करके रखा था। पीड़िता ने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था और रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। अगर वह घर के कमरे में शौच के लिए चली जाती तो उससे मुंह से शौच साफ कराया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here