May 30, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं, जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति— 2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह नीति विघार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, अनुसंधान एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को केवल शिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व का प्रमुख स्टार्टअप हब बन रहा है तथा डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज भारत विज्ञान, प्रौघोगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा, ज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परंपरा का केंद्र रहा है। राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन शिक्षण सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दून विश्वविघालय में स्थापित सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन और अनुसंधान को नई दिशा देगा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, विभिन्न विश्वविघालयों के कुलपति सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षाविद, विशेषज्ञ एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
May 30, 2026उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में बीती शाम एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वही ंतीन गम्भीर घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सड़क हादसे का यह मामला हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की ओर हुआ है। जब गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत तीन एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है, और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में विमल कुमार ( 61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा और वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल हैं।
May 30, 2026देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखण्ड आगमन से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
May 30, 2026चमोली/देहरादून। पार्थिव शरीर लेकर देहरादून से गांव लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतको व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।सड़क हादसे का यह मामला चमोली जिले में आज सुबह देवाल ब्लॉक के ल्वाणी गांव के निकट घटित हुआ है। यहा एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है।जानकारी के अनुसार ग्राम बाँक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था, उनके पार्थिव शरीर को निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव ला रहे थे, बलबीर सिंह स्वयं वाहन से अपने परिजनों के साथ देहरादून से ग्राम बाँक, लोहाजंग अंतिम संस्कार हेतु लौट रहे थे, वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी ग्राम बाँक लोहाजंग, उम्र 52 वर्ष, शांति देवी पत्नी स्व. बलबीर सिंह, उम्र 48 वर्ष, आंशु बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह, उम्र 18 वर्ष के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 08 वर्ष, रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह, उम्र 18 वर्ष शामिल है। सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा और सहायता देने का आश्वासन दिया है। घायलों के उचित इलाज के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
May 30, 2026बदरीनाथ हाईवे पर जाम की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल हाईवे पर जोशीमठ के पास घंटों रेंगते दिख रहे वीडिया में वाहन सरकार का दावा-रिकार्ड भीड़ के बाद भी व्यवस्था संभाल रहे अफसर जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट क्षेत्र में है यात्रियों का ज्यादा दबाव देहरादून। उत्तराखंड के जोशीमठ के पास बद्रीनाथ यात्रा मार्ग से आ रही तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें और घंटों से जाम में फंसे श्र(ालु नजर आ रहे हैं। चारधाम यात्रा में उमड़ रही रिकार्ड भीड़ अब बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर भारी दबाव के रूप में दिखाई देने लगी है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जोशीमठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर विगत दिवस लंबा ट्रैफिक जाम लगने से हजारों श्र(ालु घंटों तक रास्ते में फंसे रहे। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगह यात्रियों को सड़क किनारे उतरकर इंतजार करना पड़ा। वायरल हो रहे एक वीडियो में बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।वीडियो में बताया जा रहा है कि जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट क्षेत्र में अत्यधिक दबाव के चलते बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी मार्ग संकरा होने और कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य चलने से भी समस्या बढ़ रही है। उधर, राज्य सरकार ने कहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्र(ालु पहुंच रहे हैं, जिसके कारण कुछ स्थानों पर दबाव बढ़ा है।सरकार के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों को लगातार मानिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से श्र(ालुओं से अपील की गई है कि वह यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर केवल प्रचार में व्यस्त रही, जबकि जमीन पर व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि यदि पहले से भीड़ का अनुमान था तो पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को मजबूत क्यों नहीं किया गया। कांग्रेस ने यात्रियों की परेशानी को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकार्ड संख्या में श्र(ालु पहुंच रहे हैं, जो बाबा बदरीविशाल के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है। पार्टी नेताओं के अनुसार सरकार और प्रशासन लगातार स्थिति की मानिटरिंग कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक टीमें तैनात की गई हैं तथा यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। भाजपा का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ के दौरान कुछ समय के लिए दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग 5 से 8 घंटे तक एक ही जगह पर फंसे होने का दावा कर रहे हैं। कई वीडियो में लोग प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिख रहे हैं कि क्षमता से अधिक वाहनों को आगे क्यों जाने दिया जा रहा है। बता दें कि जोशीमठ के पास आल वेदर रोड के निर्माण कार्य और पिछले दिनों हुए कुछ भूस्खलन के चलते भी सड़कें संकरी हुई हैं, जिससे श्बॉटलनेकश् जैसी स्थिति बन गई है।
May 30, 2026टिहरी। दो दिन पूर्व गंगा में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ द्वारा आज बरामद कर लिया गया है। वहीं महिला की तलाश अब भी जारी है।जानकारी के अनुसार बीती 28 मई को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीआरएफ की टीम द्वारा स्कूबा डाइविंग, राफ्ट एवं अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की सहायता से गंगा नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।आज सर्चिंग अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को सफलता प्राप्त हुई। अभियान के दौरान नरेश उपाध्याय (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) का शव शिवपुरी क्षेत्र के समीप गंगा नदी से बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त भी कर ली गई है।वहीं, घटना में डूबी दूसरी महिला ऋतु पत्नी वांशिक माहेश्वरी (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी मेरठ की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ टीम द्वारा गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में स्कूबा डाइवर्स, राफ्ट टीम एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ द्वारा परिजनों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को निरंतर जारी रखा गया है तथा शेष लापता महिला की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।