Home News Posts `तुम सावरकर की औलाद हो और हम भगत सिंह को मानने वाले’

`तुम सावरकर की औलाद हो और हम भगत सिंह को मानने वाले’

0
555

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति 2021-22 के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश के खिलाफ बीजेपी पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि हमें दो तीन दिन महीने पहले से इस बात का अंदेशा था कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश रची जा रही है, उन्हें उस वक्त कुछ मिला नहीं था लेकिन अब उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची जा रही है। केजरीवाल ने सख्त लहजे में कहा कि हम जेल जाने से नहीं डरते हैं, हमारे कई विधायकों को जेल भेजा गया और हर बार वो बाहर आ गए और कोर्ट ने हर बार केंद्र को कड़ी फटकार भी लगाई। केजरीवाल ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि तुम सावरकर की औलाद हो और हम भगत सिंह को मानने वाले, सावरकर ने अंग्रेजों के सामने झुक कर माफी मांगी थी जबकि भगत सिंह ने इससे इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने सिसोदिया को कट्टर इमानदार बताते हुए उनकी जमकर सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here