भाजपा की बातें वन रैंक वन पेंशन की, और काम नो रैंक नो पेंशन काः राहुल

0
253

कांग्रेस का नेता किसी से डरने वाला नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अग्निपथ योजना को लेकर जहां भाजपा पर बड़ा हमला बोला वहीं ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ पर भी कहा कि कांग्रेसी नेता किसी से डरने वाले नहीं हैं।
राहुल गांधी ने आज सरकार की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो भाजपा नेता अपने आप को सबसे बड़ा देश भक्त मानते हैं वह देश की सेनाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि 4 साल सेना में काम करने से क्या सेनाओं का भला होगा और क्या रोजगार पाने वाले युवाओं का भविष्य होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को सबसे बड़ा राम भक्त बताते हैं तथा सैन्य परिवारों व सैनिकों का हितैषी बताते हुए वन रैंक वन पेंशन की बातें करते थे लेकिन अब वह नो रैंक नो पेंशन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को पता होगा कि यह नौकरी सिर्फ 4 साल की है तो वह क्या सेवा करेंगे? इसके बाद बेरोजगार होकर घर लौट आएंगें। इससे देश की सेनाएं मजबूत होने की बजाय और कमजोर होंगी यह 4 साल की नौकरी युवाओं के साथ सिर्फ छलावा है।
5 दिन लंबी ईडी की पूछताछ के बारे में उन्होंने कहा कि अब ईडी के अधिकारियों को भी यह पता चल गया है कि कांग्रेसी नेता किसी से डरने वाले नहीं हैं उन्हें कोई भी डरा या धमका नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की लड़ाई लड़ी है सत्य की लड़ाई लड़ी है और कांग्रेसी नेता आखरी दम तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी हथकंडा उनकी आवाज को न दबा सकता है न बंद करा सकता है।

सत्याग्रह कांग्रेस के डीएनए मेंः हरीश


नई दिल्ली। कांग्रेस कभी सत्याग्रह का रास्ता नहीं छोड़ सकती है। कांग्रेस का सत्याग्रह हमेशा जारी रहेगा। सत्याग्रह कांग्रेस के डीएनए में है। यह बात पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह को लेकर कहीं गई।
उन्होंने कहा कि सत्याग्रही कभी थकता नहीं है कभी सत्याग्रह हारता नहीं है। कांग्रेस का स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास इस बात का गवाह है कि सत्याग्रह कभी खत्म नहीं होता। जीत हमेशा सत्य की ही होती है, सत्यमेव जयते। उन्होंने कहा कि ईडी ईडी 5 दिन बुलाए या 500 दिन इससे क्या फर्क पड़ता है हमारा सत्याग्रह सदैव जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here