देहरादून। सहारनपुर रोड पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में आज सुबह अचानक आग लगने पर अफरातफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख होने की आश्ंाका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर की चौथी मंजिल पर अचानक आग की लपटे व धुंआ उठने लगा। बताया जा रहा है कि अचानक सुबह सवेरे आग लगने की घटना से अफरातफरी फैल गयी। मामले की जानकारी पुलिस व फायर सर्विस की दी गयी तो उन्होने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुबह होने के कारण लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस दौरान आग के चलते सहारनपुर रोड पर पर लम्बा जाम लग गया। आग लगने से लाखों का सामान जलने की आशंका जताई जा रही है।