बीएसएफ जवान की गोलीबारी में चार जवानों की मौत, खुद की भी ली जान

0
775

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में तैनात सीमा सुरक्षा बल की एक मेस में फायरिंग की खबर है। इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज रविवार को अमृतसर के खासा में 144वीं बटालियन के मुख्यालय में हुई, जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 सैनिकों की जान चली गई है। इनमें घायल निहाल सिंह निवासी यू.पी. की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में घायल एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना में मरने वाले जवानों में हेड कॉन्स्टेबल डीएस तोरसाकार, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर कुमार, कॉन्स्टेबल रतन चांद भी शामिल हैं। इस बीच, सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बल के भोजनालय में हुई। अधिकारियों ने बताया कि जिन कर्मियों की मौत हुई, उनमें गोलीबारी करने वाला जवान भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here