स्वतंत्रता दिवस पर 7 पुलिस अधिकारियों को सरहानीय सेवा पदक

0
297

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक दिया जायेगा।
आज यहां पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस—2024 के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिये पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। सराहनीय सेवा के लिये पदक पाने वाले अधिकारियों में श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड, जगत राम, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, श्रीमती सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, ऋषि बल्लभ कोठियाल, अपर उप निरीक्षक सपु, पुलिस मुख्यालय, हरक सिंह, दलनायक, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड, दिगम्बर प्रसाद, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून, प्रबोधन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून शामिल है। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here