पीएम मोदी सहित 40 स्टार प्रचारक करेंगे उत्तराखंड में प्रचार, लिस्ट जारी

0
105

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा की ओर से जारी की गयी स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, वी.के.सिंह, शान्तनू ठाकुर, दुष्यन्त कुमार गौतम, महेन्द्र भट्ट, नायाब सिंह सैनी, नरेश बंसल, मनजिन्दर सिंह सिरसा, अनिल बलूनी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट, अजेय कुमार, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, कल्पना सैनी, शहनवाज हुसैन, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, दीप्ती रावत, आदित्य कोठारी, खलिन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट व आशा नौटियाल शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here