बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पॉपुलर पब रोंग बीयर ना लाट फ्राओ में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य लोग घायल हो गए घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट और बंद इमरजेंसी एग्जिट को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा.तफरी मच गई और राहत एवं बचाव दल ने घंटों तक अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए हादसे के समय बार के अंदर बड़ी संख्या में लोग पार्टी कर रहे थे। अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे परिसर में फैल गयाए जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग मुख्य निकास द्वार की ओर भागे जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए टॉयलेट और अन्य कमरों में शरण ली। हालांकिए धुएं के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके।
हादसे के बाद थाईलैंड सरकार ने घटना पर गहरा दुख जताया है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया हैए जबकि पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।




