Home News Posts उत्तराखंड वासेपुर बनी राजधानी देहरादून

वासेपुर बनी राजधानी देहरादून

0
34
  • गोली लगने से ब्रिगेडियर की मौत, हत्यारे फरार

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून धीरे—धीरे वासेपुर बनती जा रही है। यहंा आये दिन हो रही हत्याये यह सब साबित करने के लिए काफी है। यहंा बीत रोज जहंा रायपुर थाने में पीआरडी जवान की हुई मौत को परिजन हत्या बता रहे है। वहीं आज सुबह सड़क पर एक बार फिर मौत का नंगा नाच सामने आया है। यहंा राजपुर क्षेत्र में ओवरटेकिग के चलते हुई गोलीकांड में सड़क पर मार्निंग वाक के लिए घूम रहे एक ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गयी है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6.50 पर कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव में फायरिंग होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मसूरी रोड स्थित मालसी के पास दिल्ली नम्बर की फार्च्यूनर और स्कार्पियों कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि स्कार्पियों सवार लोगों ने फार्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रोकने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाने लगे। इस दौरान सड़क पर मार्निंग वाक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर एम.के. जोशी को गोली लग गयी। गम्भीर रूप से घायल जोशी को अस्पताल पहंुचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।
वहीं घटना के बाद फांर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विघालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। जिसके बाद स्कार्पियों सवार लोगों ने फार्च्यूनर सवार लोगो के साथ मारपीट कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना में फार्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए है जिन्हे उपचार हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना के बाद सभी आरोपी फरार होने में कामयाब हुए है जिनकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here