देहरादून। भारतीय महिला हाकी टीम की करिश्माई खिलाड़ी तथा उत्तराखण्ड की शान वंदना कटारिया को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व कटारिया को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
उत्तराखण्ड के जिला हरिद्वार की महिला हाकी खिलाड़ी वदंना कटारिया ओलम्पिक इतिहास में पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी जिन्होने हाकी में हैट्रिक लगायी और भारत को सेमीफाइन में पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने इस मौके आस्टे्रलिया को हराया था। उत्तराखण्ड की इसी स्टार महिला हाकी खिलाड़ी को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिससे उत्तराखण्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।