Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh अंकित बालियान की हत्या मामले में दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर...

अंकित बालियान की हत्या मामले में दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर !

0
20

शामली। शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए।दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपियों के बाइक से आने की सूचना मिली थी। इसके बाद औद्योगिक थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने के बाद घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पांच दिन पहले अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या की गई थी। इस वारदात में सुमित और मोहित के साथ सत्यम और आर्यन के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब फरार बताए जा रहे दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसके पीछे असली वजह क्या थी।
अंकित बालियान पर हमलावरों ने कथित तौर पर करीब 18 राउंड फायरिंग की थी। सिर और पेट में गोलियां लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here