ट्रक व बुलेरो की टक्कर से दो की मौत, चार घायल

0
278

टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक ट्रक व बुलेरो की टक्कर से बुलेरो सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी वहीं चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप घटित हुआ है। यहंा बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया गया। जहंा उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बुलेरो और ट्रक की टक्कर हो गयी। जिसमें महेश वर्मा (45) पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत, धर्मपाल (30) पुत्र रामखेलावन, महेंद्र (25), नरेश (25) पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त, रमेश (40) पुत्र जसवंत निवासी उपरोक्त और सोहन सिंह पुंडीर (28) पुत्र दानवीर पुंडीर निवासी ग्राम चिलेडी पोस्ट थाती बडियार गढ़ टिहरी गढ़वाल गम्भीर घायल हो गये। जिन्हे तत्काल देवप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे।
उपचार के दौरान रमेश और सोहन सिंह की मौत हो गई है। अन्य चार का उपचार देवप्रयाग अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के पास एक कार खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी लोग चौबटृखाल के किलवास गांव से पूजा में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here