दो चेन लूटेरे गिरफ्तार, चेन बरामद

0
108

संवाददाता
देहरादून। महिला से चेन लूट कर फरार हुए लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी चेन बरामद कर ली।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुवर ने बताया कि तीन जुलाई को समय लगभग साढे छह बजे सायं को अपर बद्रीश कॉलोनी में एक वृद्ध महिला इवनिंग वॉक पर अपने मोहल्ले की सड़क में घूम रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी में पीछे से आए दो लड़कों द्वारा वृद्ध महिला की चेन को झपटृा मारकर लूट कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेन्द्र बहुगुणा द्वारा अलग—अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 75 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से निरीक्षण किया गया। आज पुलिस टीम को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने बद्रीश कॉलोनी मोड़ से दो युवकों अनमोल तथा विरेन्द्र थापा को घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा स्कूटी की डिक्की के अंदर से उक्त घटना से संबंधित सोने की चेन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि अनमोल पूर्व में भी वर्ष 2022 में चेन स्नैचिंग की घटना में थाना नेहरू कॉलोनी से जेल जा चुका है।
पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशा करने के आदी हैं। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उनको जानकारी थी की बद्रीश कॉलोनी के पास सुनसान जगह पर महिलाएं अक्सर घूमती रहती है, इसलिए उन्होंने उक्त स्थान पर महिलाओं से चेन लूटने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक वह बद्रीश कॉलोनी में सुनसान जगह पर ऐसी महिलाओं की तलाश करने लगे जिनके गले में सोने की चैन हो। वह दोनों तलाश करते हुए अपनी स्कूटी से घूम रहे थे तभी उनको अपर बद्रीश कॉलोनी रोड पर एक वृद्ध महिला दिखी जिस गले में सोने की चैन थी। मौका पाकर उन्होंने उस महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग गए। दोनों पूर्व में वाहन चोरी की घटना में भी जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here