तिरंगे का अपमान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
459

हरिद्वार। राष्ट्रीय ध्वज से मछलियों को ढकने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी मछली विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रूड़की कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार का है। दरअसल, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। तिरंगा सिर्फ घरों में नहीं लगाया गया, बल्कि लोगों ने अपने वाहनों से लेकर विभिन्न स्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाये। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान की एक तस्वीर रूडकी कोतवाली क्षेत्र से सामने आई, जहां एक मछली विक्रेता द्वारा तिरंगे से मछलियों के बर्तन को ढक दिया गया था। इस घटना की तस्वीरें वायरल हुईं और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अनवर पुत्र नूर हसन (65) ने राष्ट्रीय ध्वज में मछलियां लपेटकर तिरंगे का अपमान किया था। जिसे सम्बंधित धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आदर्श शिवाजी नगर रुड़की निवासी दिग्गपाल सिंह पुत्र गबर सिंह ने बीते रोज तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here