घर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, सामान स्वाह

0
284

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के एक घर में आज दोपहर अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का काफी सामान जलकर स्वाह हो गया है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला के अठूरवाला के खांड गांव निवासी धूम सिंह नाम के व्यक्ति के घर में आज दोपहर आग लग गयी। बताया जा रहा है कि डोईवाला के अठूरवाला के खांड गांव निवासी धूम सिंह बिष्ट नाम के व्यक्ति के किरायेदार के घर में आज दोपहर आग लग गयी। धूम सिंह के घर में किरण देवी नाम की महिला किराये पर रहती है जिनके पति का नाम सुरेंद्र राणा है। हालांकि घरवालों के अनुसार आग लगने के स्पष्ट कारण का अभी पता नही चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि घर में एक दीपक जल रहा था, वह भी इसका कारण हो सकता है। बताया जा रहा है कि घर में यह आग की घटना पूजास्थल से हुई है। आज सुबह पूजा करने के लिये जलाये गये दीया—बत्ती से यह आग धीरे—धीरे सुलग गयी, जो देखते ही देखते घर में फैल गयी। आग के वजह से धूम सिंह के घर के सामान ने आग पकड़ ली। इस आग की वजह से उनके घर के बिस्तर,अलमारी और फ्रिज जल गए हैंै आग लगने की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और कुछ देर के अंदर इस आग पर काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here