आंतक का प्रयाय बना आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद

0
139

बिजनौर। उत्तराखंड की सीमा से सटे बिजनौर जिले में पिछले कुछ समय से आतंक का प्रयाय बना नरभक्षी गुलदार आखिरकार पिजंरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि इसने 13 लोगों को अपना निवाला बनाया था। जिसके पिजंरे में कैद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी वन विभाग के लिए यह नरभक्षी गुलदार एक चुनौती बना हुआ था। बिजनौर वन महकमे की टीम द्वारा कई स्थानों पर इसको कैद करने के लिए पिंजरे भी लगाए गए थे, मगर यह शातिर गुलदार पिंजरे में कैद न होकर एक के बाद एक लोगों को अपना निवाला बना रहा था। कल देर रात रेहड़ क्षेत्र के सादिकपुर में लगाए गए एक पिंजरे में यह नरभक्षी कैद हो ही गया । इसके पिंजरे में कैद होने की सूचना, जैसे ही लोगों को मिली, लोगों का हुजूम इसे देखने के लिए मौके पर जुट गया। वन महकमे की टीम ने इसको मौके से रेस्क्यू कर लिया है। अब डॉक्टरों द्वारा इसके परीक्षण के बाद यह आदमखोर क्यों बना इन कारणों का पता लग सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here