मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों का किया उत्साहवर्धन

0
214

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्ौक्षणिक भ्रमण पर आये मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत दर्शन, श्ौक्षणिक भ्रमण पर आए विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र के मेधावी छात्रों के साथ भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर मेधावी छात्र उत्साहित व प्रफुल्लित नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाशाली बच्चों को बैग व गिफ्ट भी दिए। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, भारत दर्शन कार्यक्रम के संयोजक देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here