सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

0
146

देहरादून। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रदेशभर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में लगे रहे। इस बार सावन का महीना चार जुलाई से शुरू हो गया है।
देहरादून के टपकेश्वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से ही भक्तों के लिए खोल दिए गए। सूमची देवभूमि में बम—बम भोले के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर मन्नते मांगी गयी। ऐसा ही नजारा राजधानी दून के सभी मंन्दिरों में देखा गया। वहीं हरिद्वार के कनखल क्षेत्रंातर्गत दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी जो अपनी बारी के इतंजार में कतारों में लगे हुए थे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महानिर्वाणी के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के अनुसार सावन के महीने में पहले सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है और सप्ताह के सात दिन में से सोमवार का दिन ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इस बार श्रावण मास में आठ सोमवार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here