वैष्णो देवी के दरबार जाकर माथा टेकते नजर आए शाहरुख खान

0
262


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को मक्का में उमराह करते हुए देखा गया था। इसके बाद अब शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार जाकर माथा टेकते नजर आए। वैष्णो देवी की चढ़ाई करते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो बड़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान के फैन्स उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले उनकी सफलता की दुआ मांगने के लिए मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे हैं। ये फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने माता के आगे माथा टेका और अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। वीडियो में शाहरुख खान चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में एक हैं, जो सभी धर्मों का आदर करते हैं और उन्हें एक समान मानते हैं।
शाहरुख खान की ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अभिनेता को लगभग चार सालों के बाद बड़े परदे पर लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। ये फिल्म 25 जनवरी के दिन दर्शकों के बीच दस्तक देगी। फिल्म एक नया गाना भी रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान के पास एटली कुमार की ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here