Home News Posts उत्तराखंड पिरामिड बार कांड: दर्ज हुई एफआईआर

पिरामिड बार कांड: दर्ज हुई एफआईआर

0
907
  • तीन भाईयों के साथ की थी बार संचालक व बाउंसरों ने मारपीट

देहरादून। तीन भाईयों के साथ मारपीट, गाली—गलौच व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बार संचालक व बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेसकोर्स निवासी तरूण वासन ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 अगस्त की रात्रि 12.20 बजे अपने भाई व दोस्तों के साथ गायक मीका का शो देखकर लौट रहा था। पार्किग में भीड के चलते उसने अपनी कार पिरामिड बार के पास अपने निजी प्लॉट पर खडी करनी चाही। पिरामिड बार के गार्ड और बाउंसर ने गाली गलौच करते हुए कार अंदर खडी करने से रोक दिया। जब तरूण ने विरोध किया तो बार के मालिक राम शर्मा व ईशान शर्मा मौके पर पहुंचे और अपने गार्ड व बाउंसर को इशारा किया कि मार सालों को, तभी मानेंगे। इसके बाद गार्ड और बाउंसर ने तरूण व उसके भाई लवेश पर धक्का मुक्की, थप्पड घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि ईशान शर्मा ने तरूण के हाथ पकड लिये और राम शर्मा ने उसको गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बीच बचाव करने आए उसके भाई वरूण पर भी हमला कर दिया उसकी गले की चेन छीन ली। जिसके बाद उक्त लोगों ने तरूण के भाईयों व छुडाने आये परिचितों पर भी हमला कर दिया और तीनों भाईयों को पकडकर बार के अन्दर ले गये और वहां पर भी उनके साथ जमकर मारपीट की जिससे उनके मुंह में सूजन व एक के दांत टूट गये। जिसके बाद किसी तरह उनके चंगुल से बचकर वह वहां से भागे और अगले दिन थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here