अब कांग्रेस उम्मीदवार जीवन रेड्डी ने महिला को मारा थप्पड़

0
123


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए तेलंगाना राज्य के निजामाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जीवन रेड्डी अरमूर विधानसभा सीट पर पहुंचे। इस दौरान एक महिला से बात करते हुए उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। निजामाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जीवन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार करने गए जीवन रेड्डी के सामने एक महिला खड़ी होती हैं। वहीं बैकग्राउंड में लोग कुछ बाते कर रहे होते हैं, तभी जीवन रेड्डी उस महिला को थप्पड़ मारते हैं। इस दौरान वो उस महिला से कुछ कह रहे होते हैं कि वीडियो में दिख रहे लोग हंसने लगते हैं। ऐसा बताया जा रहा था कि जब जीवन रेड्डी ने महिला से पूछा कि वो किसे वोट देना चाहती हैं तो महिला ने बताया कि उसकी इच्छा फूल के निशाना यानी भाजपा को वोट देने की है। इसी पर जीवन रेड्डी ने महिला को थप्पड़ मार दिया। बता दें कि महिला ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट किया था। इसके बाद महिला ने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। महिला ने बताया कि उन्हें पेंशन की सुविधा नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here