Home News Posts मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है, जब तक जिंदा हूं लड़ती...

मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है, जब तक जिंदा हूं लड़ती रहूंगी : स्वाति मालीवाल

0
627


नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को बुधवार को नशे में धुत एक कार सवार ने खींच लिया था। जिसके चलते उनका हाथ कांच की विंड में फंस गया था। इसके बावजूद भी चालक नहीं रुका और 10-15 मीटर तक उन्हें घसीटता रहा। हालांकि, जब उनके सहयोगी और उन्होंने चिल्लाया तब कार सवार ने कार का विंड खोला। वहीं, इसके बाद वह फरार हो गया। लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। स्वाती मालीवाल के इस आरोप को भाजपा ने फर्जी बताया है। लेकिन अब इसको लेकर उनका बड़ा बयान आया है। स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोपों को “गंदा झूठ” बताया और कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक लड़ेंगी। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जिन्हें लगता है कि मेरे बारे में झूठी गंदी बातें कर मुझे डरा देंगे उनको बता दूं। मैंने सर पर कफन बांध इस छोटी से जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं। मुझपे कई अटैक हुए पर मैं रुकी नहीं। हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी। मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता है। जब तक जिंदा हूं लड़ती रहूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here