Home News Posts उत्तराखंड नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में...

नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा व स्मैक सहित दो गिरफ्तार

0
1073

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो तस्करों को दबोच कर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा व स्मैक बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थों की डिलीवरी हेतु आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी चेक नाकों पर चेकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को दून यूनिवर्सिटी रोड बाईपास चौकी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर उसे घेरकर दबोचा गया तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील उर्फ मच्छी पुत्र खूब लाल निवासी नई बस्ती मोथरोवाला बताया। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

वही दूसरी ओर सहसपुर पुलिस ने देर रात एक सूचना के तहत दर्रा रेट चेक पोस्ट के समीप से अल्ताफ उर्फ ढोला पुत्र यासीन निवासी सहसपुर को 15.70 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here