Home News Posts उत्तराखंड नाबालिक का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नाबालिक का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0
295

हरिद्वार। नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से अपहरत की गयी नाबालिग को भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 मई को स्थानीय व्यक्ति द्वारा थाना भगवानपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से कम्पनी गयी थी जिसके बाद वह वापस नहीं आयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। नाबालिग की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा घटनास्थल व सम्भावित स्थानो के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम को माड़ी चौक थाना भगवानपुर से आरोपी विश्वास पुत्र नन्हे सिह निवासी ग्राम मुजफ्फरनगर थाना पूरणपुर जिला पीलीभीत उ.प्र. को दबोचते हुए नाबालिक को सकुशल बरामद किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here