एलजी मनोज सिन्हा ने आईटीबीपी जवानों के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

0
201

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने पुष्पांजलि समारोह के बाद आईटीबीपी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में सात जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 30 जवान घायल हुए थे। इससे पहले सिन्हा ने आईटीबीपी जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की थी। मालूम हो कि कल के बस हादसे में शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी। राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) के रूप में की गई थी। इसके साथ ही जिन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई थी, उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद हेलीकाप्टर के जरिए श्रीनगर सैन्य अस्पताल ले जाया गया था, फिलहाल जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here