बवाल में शामिल हो सकते हैं ओवैसी के लोगः शाही इमाम
कानून व्यवस्था खराब करने का बड़ा षड्यंत्र
पुलिस प्रशासन की चुस्ती से मामले को संभाला गया
नुपूर व नवीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली/लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित 13 शहरों में आज जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने भारी बवाल किया। वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लेकर कर्नाटक तक एक सुनियोजित बवाल किया गया। कई स्थानों पर बवालियों से निपटने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
देश की राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद में आज जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने विवादित बयानों को लेकर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में जमा हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की। जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि इस बवाल के पीछे ओवैसी के लोग हो सकते है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की टीले वाली मस्जिद में भी नमाज के बाद नमाजियों ने हंगामा किया। देवबंद और सहारनपुर में नमाजियों ने भारी बवाल किया मार्च निकाला और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। फिरोजाबाद में नमाजियों ने काली पटृी बांधकर प्रदर्शन किया। मुरादाबाद और काशी से भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं।
यही नहीं देश के कई अन्य शहरों से भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबरें आई है। जम्मू कश्मीर में भी नमाजियों द्वारा पत्थरबाजी की गई वही कोलकाता में जमकर बवाल मचाया गया। उधर कर्नाटक में हंगामे की खबरें हैं यहां अराजक तत्वों ने नूपुर के पुतले को उल्टा करके बाजार में लटका दिया गया। प्रदर्शनकारी नूपुर को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
देशभर में जुमे की नमाज के बाद शहर शहर हुए इस हंगामे और बवाल से यह साफ हो गया है कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था। बवालियोंं का उद्देश्य कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश है। इसके साथ ही यह खुफिया एजेंसियों को इतनी बड़ी साजिश की भनक तक नहीं लग सकी हालांकि कानपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आज राज्य भर को जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रखा गया था।