अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने 42 लोगों को उतारा मौत के घाट

0
293


नई दिल्ली। आतंकवाद प्रभावित अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तर में संदिग्ध जिहादी हमलों में कम से कम 32 सिविल वॉलेंटियर्स 10 सैनिकों की मौत हो गई है। ओआहिगौया गवर्नरेट ने एक बयान में कहा है कि सैनिकों असैन्य स्वयंसेवकों की एक टुकड़ी शनिवार को शाम करीब 4 बजे आतंकियों के हमले का निशाना बनी। सेना ने कहा कि मरने वालों की संख्या 40 थी, जिनमें आठ सैनिक 32 वॉलेंटियर्स थे। सेना के जवाबी हमले में कम से कम 50 आतंकवादी भी मारे गए। आतंकियों के खिलाफ हवाई हमले भी किए गए हैं। रविवार को बाम प्रांत, उत्तर मध्य क्षेत्र कोंगौसी की सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाकर एक हमला किया गया। इसमें भी दो सैनिकों के मारे जाने लगभग 20 आतंकवादियों के ढेर होने की सूचना है। उत्तरी क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि पहले जिहादी हमले में घायल हुए 33 लोगों की स्थिति स्थिर है क्षेत्रीय राजधानी में उनका इलाज चल रहा है। ओआहिगौया गवर्नरेट ने यह भी दावा किया कि संदिग्ध जिहादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए गए। बुर्किना फासो के सैन्य जुंटा ने गुरुवार को ही अल-कायदा इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े जिहादियों के आतंकी हमलों का मुकाबला करने के लिए सरकार को सभी आवश्यक संसाधन देने की घोषणा की थी। हालांकि आतंक के खिलाफ योजना का खुलासा नहीं किया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिहादी आंतक प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लगाया जा सकता है। जुंटा अधिकारियों ने एक एडवाइजरी जारी कर राष्ट्रपति को लोगों, वस्तुओं सेवाओं की मांग करने का अधिकार कुछ नागरिक स्वतंत्रताओं को नियंत्रित करने का अधिकार भी दिया है। रक्षा मंत्री ने सैनिकों की मदद के लिए मौजूदा सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को नई वर्दी सौंपने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here