गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार शर्मा को मिला तीन माह का एक्सटेंशन

0
564

देहरादून उत्तराखंड नौकरशाही में फेरबदल से ठीक पहले रिटायरमेंट के दिन गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार शर्मा को 3 माह का सेवा विस्तार मिल गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को सुशील कुमार के सेवा विस्तार का मुख्य कारण माना जा रहा है जो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में बीते लंबे समय से महत्वपूर्ण तैनाती पर रहे आयुक्त सुशील कुमार शर्मा के सेवा विस्तार ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि आज उनका रिटायरमेंट का दिन था और आज ही उन्हे उनके अनुभवों के मद्देनजर सेवा विस्तार दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here