गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

0
154
  • अब मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट
गंगोत्री। समुद्रतल से 3140 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माँ गँगा जी के आस्था विश्वास के धाम गंगोत्री के कपाट आज 14 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर विधिविधान मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर हुए।
आज मंगलवार को गंगा जी की उत्सव डोली भोगमूर्ति के साथ गंगोत्री से चलकर मुखवा गँगा मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 15 नवंबर को माँ गंगा जी की भोग मूर्ति मुखबा स्थित गँगा मंदिर में स्थापित की जाएगी।
आज माँ गंगा जी का अभिषेक करने के साथ ही गंगालहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। गंगोत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। माँ गँगा जी की उत्सव डोली को भारतीय सेना के सेना बैंड तथा स्थानीय ढोल—दमाऊं की अगुआई में हजारों संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक यात्रा में हिस्सा लिया।
आज भ्ौरोंघाटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए माँ गँगा जी व चंडी देवी मंदिर पहुंचेगी। जहां सभी पुरोहित आज रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि इसके बाद बुधवार सुबह गंगा जी की उत्सव डोली मुखबा गांव जायेगी। 27 को माँ गँगा जी उत्सव डोली मुखवा गांव के गँगा मंदिर पहुंचेगी।जहां माँ गँगा जी की भोग मूर्ती को स्थापित किया जाएगा। आने वाले शीतकालीन छः महीनो तक यहीं माँ गँगा जी के दर्शन होंगे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here