Home News Posts उत्तराखंड फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय में कर्मचारी ने ही लूटे चार लाख

फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय में कर्मचारी ने ही लूटे चार लाख

0
881

हरिद्वार। फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में आज सुबह चार लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के ही कर्मचारी द्वारा ब्रांच मैनेजर के सिर पर ईंट मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। ब्रांच मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ब्रांच मैनेजर भंवर सिंह सैनी कार्यालय में अकेले काम कर रहे थे। तभी कंपनी का एक कर्मचारी आया, जिसने पीछे से भंवर सिंह सैनी के पर ईंट से हमला कर दिया और कार्यालय में रखे करीब चार लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। घायल भंवर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here