देहरादून। दुष्यंत कुमार गौतम को एक बार फिर से उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं इससे पहले उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा से प्रभार बापिस ले लिया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश प्रभारियों की सूची जारी की है। जिसमें वैजयंती पंडा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है भाजपा नेतृत्व ने कुल 23 राज्यों के प्रदेश प्रभारी तय किए हैं।
दिल्ली के मलका गंज में 29 सितंबर 1957 को पैदा हुए दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा संगठन के अलग—अलग पदों पर रह चुके हैं। वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और एबीवीपी के सदस्य बने। पढ़ाई खत्म करने के बाद वे एवीबीपी के मंडल अध्यक्ष बने। वह तीन बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1997 में दुष्यंत पहली बार जिला पार्षद का चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।