दिल्ली पुलिस ने किया अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

0
251


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अल कायदा से प्रभावित आतंकी मॉड्यूल का गुरुवार को भंडाफोड़ किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के तहत 17 ठिकानों पर दबिश दी। आतंकी मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही देश में आतंकी गतिविधियों को रोकने में सफलता प्राप्त की।
डॉक्टर इश्तियाक के लीडरशिप में संचालित यह आतंकी मॉड्यूल देश मे कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग अलग जगहों पर दी गई थी। खास बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से छह संदिग्ध आतंकियों को हथियार चलाने की ट्रैनिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से पुलिस ने आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान आतंकी मॉड्यूल के पास से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी भी की है। इस अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की छापेमारी अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here