यमुना नदी मे बहे महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री का शव बरामद

0
107

उत्तरकाशी। यमुना के तेज बहाव मेंं बहे महाराष्ट्र के तीर्थ यात्री का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसका पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6.30 बजे एक व्यक्ति के किसाला नामक स्थान पर यमुना नदी में बहने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर बडकोट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तुरन्त आवश्यक उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान के दौरान पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया। शिनाख्त करने पर उसकी भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम ददोल तहसील बाजपुर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र उम्र—42 के रुप में हुयी। मौके पर उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि वह लोग यात्रा पर आये थे, यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे, सुबह करीब 6.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे, अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी मे बह गये। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को सीएचसी बडकोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here