Home News Posts उत्तराखंड चोरी के सामान के साथ पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

0
620

देहरादून। पुलिस ने सेतु निगम के व्रQांस ब्रेसिंग चोरी करने के मामले में पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय सिंह सहायक अभियंता (सिविल) राज्य सेतु निगम लिमिटेड हरिद्वार द्वारा दी गयी लिखित तहरीर कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 व 72 पर सेतु निगम द्वारा निर्मित एलीफेंट अंडरपास तीनपानी व सांग नदी पर निर्मित सेतु पर स्टील गाडरो मे लगी क्रास ब्रैसिंग व एंगल चोरी होने के संबंध में दी गयी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आज छिद्दरवाला में चौकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि सोंग नदी व हाथी पुल के ऊपर व नीचे के कनेक्टिंग एम एस प्लेट व क्रास ब्रेजिंग चोरी करने वाले चोर हाथी पुल से 100 मीटर आगे चोरी के सामान के साथ शायद उसे बेचने जा रहे हैं। पुलिस टीम उक्त स्थान पर पंहुची तो कुछ महिलाओं के आपस में बात करने की आवाज सुनाई दी। जो कि चोरी किये सामान को बेचने की बात कर रही थी ये सभी एक क्रास ब्रेजिंग पर बैठी थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर उनको पकड लिया। तलाशी लेते हुए उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम निर्मला पत्नी रामू निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला, संगीता पत्नी चीनू निवासी केशवबस्ती, माला उर्फ मौला, कविता पत्नी सुशील निवासी केशवबस्ती, विमला पत्नी रामटहर निवासी केशवबस्ती डोईवाला बताया। महिलाओं के पास से 40 कनैक्टिंग एम० एस० प्लेट व 15 अदद क्रास ब्रैजिंग बरामद हुई है । महिलाओं से बरामद सामान के संवध मे पूछताछ की तो उन्होने बताया कि ये एंगल अर्जुन उर्फ राजेश पुत्र बुद्ध साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला ने सांग नदी व हाथी पुल से खोलकर जंगल मे छिपाई गयी थी और कनेक्टिंग एम एस प्लेट हमारे द्वारा सरकारी पुलों से खोलकर चोरी किये गये हैं । पुलिस ने अर्जुन को भी मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here