अब अमेरिका में बुलडोजर

0
322


वाशिंगटन। अब बुलडोजर का इस्तेमाल अमेरिका में होता हुआ दिखा है, इसकी जबर्दस्त चर्चा है। एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें प्रशासन एक घर पर बुलडोजर चढ़ा रहा है और इस बुलडोजर के खौफ का कमाल ऐसा समझिए कि अपराधी डर से सरेंडर कर देता है। दरअसल, अमेरिका के टेक्सास से जहां चार अफसरों पर फायरिंग करने वाला आरोपी फरार हो गया। घर पर स्वाट टीम बुलडोज़र लेकर पहुँची। घर पर बुलडोजर चलता देख आरोपी ने सरेण्डर कर दिया। बताया जा है कि 34 साल के टेरा ग्रीन पर 24 घंटे में चार प्रवर्तन अफसरों पर फायरिंग कर घायल करने का आरोप है। आरोपी ने ट्रैफिक रिपोर्ट पर हैरिस काउंटी शेरिफ के डिप्टी पर गोलीबारी की। इसके बाद फरार हो गया। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ़ सर्च अभियान चलाया। उसके घर तक पहुँची। जैसे ही अफसरों ने घर में घुसने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन अधिकारी घायल हो ट्रान छिपकर फायरिंग कर रहा था। ऐसे में उसपर जवाबी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कई घंटों तक पकड़ने की कोशिश हुई, लेकिन सबके सब विफल साबित हुए। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला देने का फैसला किया। जैसे ही स्वाट टीम ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू किया वो खौफ से भर गया और उसने सरेंडर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here