देहरादून। रिश्वतखोरी मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम द्वारा शिक्षा अधिकारी सहित दो लोगों को एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर दर्ज मुकदमे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बनाम धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून में आज सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा आरोपी धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिन्दू सिंह, हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून एवं महिला आरोपी पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद देहरादून को शिकायतकर्ता से उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ जारी है।
बता दें कि उत्तराखण्ड राज्य में तकरीबन हर सरकारी विभाग में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे है। हालांकि इन मामलों में राज्य प्रशासन का कहना है कि वह इन मामलो को रोकने के लिए जीरो टालरेंस की नीतियों पर काम कर रहे है। हालांकि इस साल मे तीन माह के भीतर ही कई विभागों मेें कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन फिर भी राज्य में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है।



