बुलेरो खाई में गिरी 13 की मौत, 2 घायल

0
1478

देहरादून। चकराता क्षेत्र में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में जहंा 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। हादसा बायला—पिंगुवा मार्ग पर हुआ है जहंा एक बुलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, जिला पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना हुए है। जहंा स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार आज सुबह चकराता स्थित त्यूनी मार्ग पर एक यूटिलिटी 15 लोगों को लेकर बायला गांव से विकासनगर की ओर आ रही थी। जब बुलेरो सुबह लगभग दस बजे बायला—पिंगुवा मार्ग पर पहुंची तो वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बुलेरो गहरी खाई में जा गिरी। बुलेरो के खाई में गिरते ही वहंा हा हाकार मच गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को देते हुए अपने स्तर से ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बुलेरो में 15 लोग सवार थे जिनमें से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। मृतक व घायल हुए सभी लोग एक ही गांव के निवासी है। सुबह सवेरे सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व अग्नि शमन वाहन मौेके पर रवाना हो गये है। सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मौके पर रवाना हो गये है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़—पिंगुवा मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here