Home News Posts उत्तराखंड अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

0
519

देहरादून। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज जरिए सिटी कंट्रोल रूम सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रोजगार कार्यालय गेट पानी की टंकी के पास सड़क किनारे घायल पड़ा है जिसकी सूचना पर चीता कर्मचारी मौके पर पहुंचे उससे पहले ही मौके पर 108 के कर्मचारियों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को मौके से उठाकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा बाद जांच उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया जिसकी जामा तलाशी पर किसी प्रकार का कोई सामान व आईडी प्राप्त नहीं हुई है डॉक्टर के अनुसार संभावित किसी वाहन के चढ़ जाने से या टक्कर लगने के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई है शव को मोर्चरी कोरोनेशन में रखा गया है जिसका हुलिया कद 5 फिट 6 इंच रंग सांवला हाथ पर कलावा बंधा है का निशान बना है लम्बी चुटिया रखी है फौजी ग्रीन कलर के लोवर और टीशर्ट पहनी है हिंदू प्रतीत होता है अगर किसी थाना वह चौकी क्षेत्र में उक्त व्यक्ति के गुमशुदा होने की सूचना हो तो थाना डालनवाला से संपर्क करने की कृपा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here