उत्तरकाशी के गाजणा मण्डल में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

0
209

उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के गाजणा मण्डल में आज सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन सरस्वती विघा मंदिर स्कूल धोंतरी में किया गया। सदस्यता अभियान 2024 के उत्तरकाशी जिला संयोजक एवं गाजणा मंडल के सदस्यता अभियान कार्यशाला के मुख्य वत्तQा लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में एकमात्र सर्वव्यापी पार्टी है, जिसका शहरों से लेकर गांव के प्रत्येक बूथ तक संगठन कार्य करता है। इस अभियान की सफलता का विकसित भारत की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है, यह हम सभी को ध्यान रखना है।
इस दौरान बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ने के टिप्स दिए गए लोगों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया इसके लिए बीजेपी ने नंबर भी जारी किया है ,उन्होंने कहा हमें गांव गांव तक हर जाति हर वर्ग के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है।अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलवानी है। कार्यक्रम में गजणा मंडल अध्यक्ष विनोद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं से कहा सदस्यता अभियान दो चरणों में प्राथमिक सदस्यता एवं सक्रिय सदस्यता के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा,1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदस्यता ग्रहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे प्रत्येक कार्यकर्ता 8800002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनेगा हर बूथ से कम से कम 200 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।हम सभी की जिम्मेदारी होगी कि इस अभियान को सफल बनाया जाय।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी, आईटी संयोजक दीपक नौटियाल ,गजणा मंडल के सदस्यता संयोजक दिनेश सिंह रावत ,सहसंयोजक महिपाल सिंह रमोला ,नरेश भटृ ,मंडल महामंत्री गजे पोखरियाल राजीव नौटियाल, अरविंद बिष्ट, संतोष नौटियाल ,प्रदीप पवार, विक्रम रावत ,चौन सिंह पवार ,नरेश रावत ,सुभाष रावत ,इंदर सिंह भंडारी, चंद्रवीर सिंह पोखरियाल ,बलबीर चौहान ,चंडी प्रसाद, अतर सिंह ,राजपाल रावत, जयवीर बिष्ट ,लीला सिंह, प्रेम सिंह पूर्ण सिंह महेश रावत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here