भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली

0
607


छपरा। भोजपुरी इंडस्ट्रीज की जानी-मानी भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को छपरा में स्टेज शो के दौरान गोली लगने की जानकारी मिली है। छपरा में स्टेज शो के दौरान मंगलवार की रात को निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए निशा को पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए छपरा आईं थीं, जहां बीच कार्यक्रम में ही स्थानीय लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान एक गोली निशा के पैर में लग गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गंभीर स्थिति में निशा को पटना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने निशा उपाध्याय का ऑपरेशन कर पैर से गोली को निकाल दिया है। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here