भारतीय सेना में जनरल रावत के योगदान को भुलाया नहीं जा सकताः कांग्रेस

0
298

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी एवं उनके सहयोगियों के दुर्घटना में हुए निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्म पत्नी एवं उनके सहयोगियों के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास, प्रकाश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लैतफलांग, आदि नेताओं ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं उनके सहयोगियों के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत का असमय आकस्मिक निधन भारतीय सेना की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत ने भारतीय सेना के जनरल एवं सीडीएस के महत्वपूर्ण पदों सहित सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी। उनका सैन्य सेवा का लम्बा सफर रहा है। भारतीय सेना में उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है देश की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी तथा कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें उनके साहसपूर्ण निर्णयों के लिए सदैव याद करेगा।
शोक सभा में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, आईटी अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, प्रवत्तQा गरिमा दसौनी, डॉ० प्रतिमा सिंह, राजेश चमोली, दीप बोहरा, राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुरेन्द्र रंागड़, आशा अम्टा, डॉ० विजेन्द्र पाल, सुमित्रा ध्यानी, रघुवीर सिंह बिष्ट, अनिल रावत, आदर्श सूद आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here