Home News Posts उत्तराखंड बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

बेटे ने की पिता की हत्या, गिरफ्तार

0
1136

उधमसिंहनगर। घरेलू विवाद में बेटे द्वारा पिता की पीट—पीट कर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर की खटीमा कोतवाली क्षेत्र के श्रीपुर बीछवा गांव में एक बेटे ने अपने बाप को घरेलू विवाद में पीट—पीटकर जान से मार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा हैै कि लक्ष्मण सिंह ने घरेलू विवाद में अपने पिता धर्म सिंह को पीट—पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here