1 बजे तक 40 फीसदी के आसपास मतदान : निपट गया लोकसभा का 80 फीसदी चुनाव

0
115
  • अमेठी में स्मृति का भविष्य दांव पर
  • पांचवें दौर में भी मतदान सामान्य रहा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में लोगों का अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 तथा महाराष्ट्र की 13 सीटों सहित जिन 49 सीटों पर चुनाव हो रहा है उन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और नेशनल कांग्रेस के उमर अब्दुल्ला के भाग्य का फैसला आज मतदाता करने जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश में 39.85 फीसदी तथा पश्चिम बंगाल में 48.41 फीसदी तथा बिहार में 34.62 फीसदी और महाराष्ट्र में 36.15 फीसदी मतदान होने की खबर है। उत्तर प्रदेश की चार सीटों को लेकर इस चरण में लोगों में अत्यधिक उत्सुकता देखी जा रही है जिसमें रायबरेली की वह सीट जिससे राहुल गांधी चुनाव मैदान में है तथा अमेठी की वह सीट जहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में है जिनके मुकाबले में कांग्रेस द्वारा के.एल. शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। यही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बृजभूषण सिंह की केसरगंज सीट पर लोगों की निगाहें लगी हुई है जहां महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसने के बाद भाजपा ने उनके बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है। लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरने वाले राजनाथ सिंह जो देश के रक्षा मंत्री हैं इस सीट पर तीसरी बार चुनाव जीत पाते हैं या नहीं इस पर भी सभी की नजरें लगी है। क्योंकि उनके द्वारा सेना में भर्ती के लिए लॉन्च की गई अग्निवीर योजना का इस दौर में घोर विरोध हो रहा है।
महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों में विभाजित होने के बाद ठाकरे परिवार के लिए भी यह चुनाव करो या मरो की स्थिति वाला है वहीं एनसीपी के लिए भी उसके अस्तित्व के सवाल के साथ जुड़ा हुआ है। भाजपा जिसने शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र की राजनीति में जीत का परचम लहराया था 2019 के मुकाबले वह आधी भी सीटें जीत पाएगी उसके लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। मुंबई में आज तमाम अभिनेताओं व नेताओं ने अपने घरों से निकलकर खुद मतदान किया वहीं लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की है। यूपी के ललितपुर मतदान केंद्र पर आज यहां भी एक नया रिकॉर्ड बना जहां 1 तक 100 फीसदी मतदान हुआ वहीं कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने और मतदान बाधित होने की भी खबरें आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here