Home News Posts उत्तराखंड देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

0
454


दिल्ली। राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव कराने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
दिल्ली के रंगभवन आडोटोरियम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पिछले छह महीने से चुनाव की तैयारी कर रहा था। चुनाव आयोग की टीमों ने घर घर जाकर वोटर लिस्ट चेक की है। उन्होंने बताया कि इस बार 60.02 लाख युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे, जबकि 7 करोड़ महिला वोटर भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि एमपी में 5.6 करोड, छत्तीसगढ़ में 2.3 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड, मिजोरम में 8.25 करोड वोटर है। 5 राज्यों में कुल 16.14 करोड वोटर और 679 विधानसभा सीटें हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रति पोलिंग स्टेशन पर 1500 मतदाताओं के मतदान की सुविधा होगी। मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़, तेलंगाना में 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ और मिजोरम में 8.52 लाख मतदाता हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए आरक्षित वन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मिजोरम में मतदान दल 22 गैर मोटर पीएस और 19 मतदान केंद्रों पर उन्हें नाव से यात्रा करना होगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर मतदान होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होगा। यहां पर 7 व 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। तेलांगना में 30 नवंबर को मतदान संपन्न कराया जाएगा। जिसके बाद सभी पांचों राज्यों में 3 दिसंबर 2023 को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here