Home News Posts उत्तराखंड कार से लाई जा रही तीन लाख से अधिक की नगदी बरामद

कार से लाई जा रही तीन लाख से अधिक की नगदी बरामद

0
1027

हरिद्वार। विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता के उल्लंघन में पुलिस ने एक कार से तीन लाख नौ हजार सात सौ चालीस रूपये की नगदी बरामद की गयी है। कार चालक रकम के सम्बन्ध में कागजात दिखाने पर नाकाम रहा जिस पर पुलिस ने उक्त कैश के विषय में अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
विधान सभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के परिपेक्ष्य में निरोधात्तमक कार्यवाही के अन्तर्गत आज थाना भगवानपुर पुलिस एवं स्टैटिक सर्विलान्स टीम द्वारा दौराने चैंकिंग एक कार को चैक किया गया। जिसमें पुलिस ने 3,09,740 रूपये की नगदी सहित कान्हा राम पुत्र देरामा राम निवासी जोधपुर राजस्थान से बरामद किये गये। बरामद किये गये रूपयों के सम्बन्ध मे उक्त व्यक्ति से कैश परिवहन के कागज तलब किये गये तो वह प्रस्तुत नही कर पाया। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित सैक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here