Home उत्तराखंड Almora बारातियों की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 16...

बारातियों की बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, 16 घायल

0
1175

अल्मोड़ा। पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में गई। हादस में मौके पर लड़के की बुआ की मौत हो गई। इलाज के दौरान दो लोगाें की मौत हो गई। मरने वालों में से एक दूल्हे की बुआ व भाई बताए जा रहे हैं। 16 लोग घायल हो गए है।

घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। गुरुवार को नंदगांव गाजियाबाद से बरात अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल गई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौटा। शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस यूपी 14 जेटी 5234 का चालक नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बरातियों से भरा वाहन करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here