वरूण सिंह भी हार गये जिंदगी की जंग

0
456

नई दिल्ली। तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 13 लोगों की मृत्यु के बाद एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी आज दुनिया को अलविदा कह दिया।
उपचार के दौरान आज ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का भी आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि हेलीकाप्टर हादसे में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ ही अन्य 11 सैन्य कर्मियों का भी निधन हो गया था। मात्र वरुण सिंह को ही गंभीर घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए तभी से पूरा देश कामना कर रहा था लेकिन आज वे भी जिंदगी की जंग हार गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here