Home News Posts उत्तराखंड पूजा करने आया व्यक्ति नदी में डूबा!

पूजा करने आया व्यक्ति नदी में डूबा!

0
27

टिहरी। देवप्रयाग संगम से थोड़ा आगे ढूंढप्रयाग में आज सुबह पूजा का दिन मातम में बदल गया। नहाते वक्त पैर फिसला और एक व्यक्ति देखते ही देखते गहरी नदी में समा गया।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने गांव के कई लोगों के साथ पूजा के लिए ढूंढप्रयाग पहुंचा था। सभी लोग नदी किनारे पूजा की तैयारी में थे, तभी वह नहाने के लिए पानी में उतरा। अचानक संतुलन बिगड़ा और तेज बहाव उसे बहा ले गया। साथ आए लोग कुछ समझ पाते उससे पहले वह आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना तुरंत कीर्तिनगर थाने को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में डूबा व्यक्ति डागर जाखी क्षेत्र का रहने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ हरकत में आ गई। एसडीआरएफ के मुताबिक आज सुबह 11ः17 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सब इंस्पेक्टर कुलदीपक पांडेय के नेतृत्व में टीम तुरंत रवाना हुई। हेड कांस्टेबल विवेकानंद, सुमित तोमर, विकास रावत, प्रवीण राव समेत पूरी टीम नदी और आसपास के किनारों पर लगातार सर्च कर रही है। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है, रेस्क्यू अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here