Home News Posts उत्तराखंड दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया...

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
44
  • कांग्रेस ने निकाली दुपहिया रैली

देहरादून। अंकिता भण्डारी हत्याकांड मेें वीआईपी का आरोप लगने के बाद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों नेे विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस से दुपहिया रैली निकाली।
आज यहां विभिन्न संगठनों के लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीवीआईपी का आरोप लगने के बाद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने पर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि इतने बडे हत्याकाण्ड के कथित वीवीआईपी दुष्यंत गौतम को केन्द्र सरकार ने सिक्किम का राज्यपाल बना दिया जिसके कारण अंकिता भण्डारी की हत्या को अंजाम दिया गया था। वहीं अंकिता के माता—पिता को केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से घसीटते हुए ले जाने पर लोगों ने तीखी आलौचना की।


वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड के गांधी इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए जहां से उन्होंने दुष्यंत गौतम व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुपहिया वाहन रैली निकाली। रैली शहर की विभिन्न सडकों से होते शिमला बाईपास से वापस घंटाघर के लिए निकली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बढते अपराध सरकार की नाकामी को साबित करते है। प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है। वहीं दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाये जाने पर खेद प्रकट किया और इसको केन्द्र सरकार की हठधर्मिता कहा गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी श्ौलेजा, प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here